अंबाला (एकता): अंबाला जिले के आर्य गर्ल कॉलेज की छात्रा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने राजनीति शास्त्र में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का ही न बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। वहीं दूसरी तरफ छात्रा के घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस उपलब्धि की खुशी में कॉलेज में जश्न मनाया गया। कॉलेज का सारा स्टाफ काफी खुश नजर आ रहा है।

प्रिंसिपल ने छात्रा को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्रा ने राजनीति शास्त्र में टॉप किया है। उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने कहा कि हर छात्रा ये उपलब्धि हासिल कर सकती है। बस उन्हें थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने कॉलेज के सारे स्टाफ की सराहना की, जिनकी वजह से उनकी बेटी यहां तक पहुंची।
