/ Jun 29, 2026

प्रदेश के बेहद कम छात्र संख्या वाले क़रीब 700 सरकारी स्कूल होगें मर्ज

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार छात्रों की संख्या के आधार पर प्रदेश में सरकारी पाठशालों का विलय करने जा रही है. इसकी प्रक्रिया प्रदेश में पहले से जारी है. इससे पहले दो या दो से कम संख्या वाले विद्यालयों को प्रदेश सरकार ने नजदीकी स्कूल के साथ विलय करने का निर्णय लिया था. इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए अब प्रदेश सरकार ने 700 ऐसे स्कूल चिन्हित किए हैं जिनका नजदीकी स्कूल के साथ विलय किया जाएगा.
वित्त आयोग ने भी दिया सुझाव नजदीकी स्कूल के साथ होगा विलय
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार के करीब 16000 स्कूल चल रहे हैं. इनमें से कुछ विद्यालयों में छात्रों संख्या बेहद कम है. ऐसे में बेहद कम संख्या और जीरो एनरोलमेंट वाली पाठशालाओं का नजदीकी पाठशालाओं के साथ विलय किया जाएगा.हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तक हिमाचल प्रदेश सरकार के 16,000 स्कूल राज्य में संचालित है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ स्कूल में छात्रों की संख्या बेहद कम है या ना के बराबर है ऐसे में इन स्कूल का विलय अब नजदीकी स्कूल के साथ किया जाएगा. रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने ऐसे 700 के करीब स्कूल चिन्हित किए हैं जिन्हें 1 से 2 किलोमीटर के दायरे वाले विद्यालयों के साथ मर्ज किया जाएगा.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आए वित्त आयोग ने भी इसको लेकर सुझाव दिया था. साथ ही मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन भी था. रोहित ठाकुर ने कहा कि इन पाठशाला में नियुक्त अध्यापकों कर्मचारियों को भी अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.