/ Jul 09, 2026

अनिल विज बोले…कांग्रेस के मंथन में सिर्फ जहर ही जहर,कुमारी शैलजा को चिंता न करने की दी सलाह

अम्बाला, 24 अक्टूबर – हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के मंथन में सिर्फ जहर ही जहर है। वहीं  कुमारी शैलजा  को चिंता न करने की सलाह दी है और कहा कि जल्द अंबाला से उड़ान शुरू होगी।
वहीं पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने अपने एक बयान में कहा है कि हरियाणा सरकार किसानों को खाद और msp दोनों ही देने में विफल साबित हो रही है. जिस पर तंज कसते हुए हरियाणा के परिवहन, बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि बड़ी तरीके से किसानों को खाद दिया जा रहा है, और खेप भी मंगवाई हुई है किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।
वही कांग्रेस का मंथन पूरा हो चुका है और सामने आया है कि हरियाणा में कांग्रेस की हार का जिम्मेवार दोनों ही गुट है जिसपर तंज कसते हुए अनिल विज ने कहा कि मंथन तो पहले भी हुआ था जिसमें विष और अमृत दोनों मिला था लेकिन कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष है।
कुमारी शैलजा ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा है कि मेनिफेस्टो में जो वायदे भाजपा ने किए थे वे कब पूरे होगे इसपर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि “भाजपा जो वायदे करती है वे जरूर पूरे होते है आपको चिंता करने की जरूरत नहीं” ।
वही उड़ान योजना के तहत अंबाला में बनने वाले एयरपोर्ट का शुभारंभ कब होगा इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट में एविएशन डिपार्टमेंट ने समान स्कैन करने वाली मशीन लगानी है, जिसके लिए उन्होंने बोल दिया है और जल्द से जल्द इस मशीन को उपलब्ध करवा कर उड़ान शुरू करने की बात कही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.