अनिल विज का कांग्रेस पर निशाना: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

Ambala,3 August-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसकी जड़ें कांग्रेस के दौर में पनपीं। विज के अनुसार,कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन कराया,जिससे लगभग 10 लाख लोगों की जान गई और करोड़ों लोग विस्थापित हुए।

अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लागू की गई धारा 370 ने कश्मीर में आतंकवाद को जन्म दिया और 55 वर्षों तक इसे खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विज के मुताबिक,भाजपा सरकार ने 370 को हटाकर आतंकवादी गतिविधियों में कमी लाई और हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।राहुल गांधी के हालिया बयान का जवाब देते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर असत्य बयान देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ संगठित अभियान चला रही है। विज ने यह भी कहा कि कांग्रेस के स्वभाव में तानाशाही झलकती है,जिसका उदाहरण 1975 की इमरजेंसी है, जब इंदिरा गांधी ने प्रेस पर सेंसरशिप लगाई और हजारों विरोधियों को जेल में डाल दिया।विज ने जोर देकर कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर बलिदान देने को तैयार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घरेलू हिंसा विवाद: गुस्साए पति ने महिला पर छिड़का पेट्रोल, हालत नाजुक, पति गिरफतार

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के कोटली उपमंडल के सपलोह क्षेत्र में वीरवार सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाने का प्रयास किया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस...

31 मई से पहले कराएं पंचायती राज चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश

शिमला,13 फरवरी -:सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि प्रदेश में पंचायती राज चुनाव 31 मई से पहले हर हाल में संपन्न कराए जाएं। साथ ही अदालत ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी सभी औपचारिकताएं 31 मार्च तक पूरी करने को कहा है। याचिकाकर्ता डिक्कन कुमार की ओर से पैरवी कर...

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा लौटे धर्मशाला, अनुयायियों ने किया जोरदार स्वागत

धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला एयरपोर्ट पर शुक्रवार को तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दो महीने की दक्षिण भारत यात्रा पूरी कर लौटे दलाई लामा के स्वागत के लिए निर्वासित तिब्बतियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने एयरपोर्ट परिसर को “लॉन्ग लिव हिज होलीनेस” के उद्घोष और प्रार्थना मंत्रों से गूंजा दिया। पारंपरिक...

आरडीजी मुद्दे पर शिमला में सियासी संग्राम: सर्वदलीय बैठक बेनतीजा, बीजेपी का वॉकआउट

शिमला, संजू-:शिमला में राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सभी राजनीतिक दलों की अहम बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, बसपा और माकपा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हालांकि लंबी चर्चा के बावजूद कोई सर्वसम्मति नहीं बन सकी। बैठक के बीच...

सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की प्रक्रिया तेज, शिक्षकों के पदोन्नति अधिकार सुरक्षित रहेंगे: सीएम

शिमला, 13 फरवरी-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई से संबद्ध किए जा रहे सरकारी स्कूलों में चयनित शिक्षकों का उनके मूल कैडर में अधिकार (लियन) सुरक्षित रखा जाए, ताकि उनके पदोन्नति के अवसरों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। आज यहां शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.