उपराष्ट्रपति के इस्तीफे, कांवड़ यात्रा, चुनाव और आतंकी हमलों पर अनिल विज का विपक्ष पर तीखा हमला

Ambala,22 July-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने देश की मौजूदा राजनीतिक घटनाओं पर विपक्ष की आलोचनाओं को सिरे से खारिज करते हुए तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है और इसे साफ तौर पर बताया भी है। विज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,”विपक्ष का तो काम है तिल का ताड़ बनाना।”

बिहार चुनावों को लेकर विपक्षी दलों ने SIR (Special Identification Register) के बहाने भाजपा पर गरीबों से मताधिकार छीनने का आरोप लगाया। इस पर विज ने कहा कि जो लोग गलत वोटिंग की शिकायत करते थे, अब जब चुनाव आयोग सत्यापन कर रहा है तो उन्हें दिक्कत हो रही है।”सही मतदाता को वोट देने का अधिकार है, जो वहां का मतदाता ही नहीं है, उनकी पैरवी विपक्ष क्यों कर रहा है?”

संभल से विधायक बाल महमूद द्वारा कांवड़ यात्रा को ‘गुंडों की भीड़’ बताए जाने पर विज ने तीव्र प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कुछ तत्व हर धार्मिक प्रक्रिया में खोट ढूंढते हैं। हम अपने ढंग से धर्म मानते हैं, तुम अपने ढंग से मानो। संविधान ने सबको अधिकार दिया है।”

ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस विधायक मौलाना जेएमएच अस्सन ने बयान दिया कि विदेश में बोलने गए सांसद ‘मोदी का नाटक’ कर रहे थे। इस पर अनिल विज ने नाराजगी जताते हुए कहा, “यह बहुत ही निम्न स्तर की बात है। जो नेता गए थे उन्होंने देश का पक्ष रखा, पाकिस्तान के झूठ को उजागर किया। विपक्ष की ऐसी टिप्पणियां अपमानजनक हैं।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो...

जनशिकायतों पर सख्त दिखे अनिल विज, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में देरी पर दिए जांच के निर्देश

चंडीगढ़-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही,बोरवेल हादसे के मामले में कार्रवाई में देरी तथा महिलाओं से जुड़े शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। वार्ड नंबर-10,अंबाला...

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं...

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र...

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा ,जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-अक्षय शर्मा

अमृतसर,16 जुलाई:अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.