आपदा पर राजनीति नहीं, केंद्र से मदद दिलाएं भाजपा सांसद: हर्षवर्धन चौहान

Shimla, 22 July-हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मची तबाही के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर प्रभावितों की मदद न करने का आरोप लगाया, जिस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को इस गंभीर आपदा की घड़ी में राजनीति से परहेज़ करना चाहिए और सभी को एकजुट होकर राहत कार्यों में सहयोग देना चाहिए।

हर्षवर्धन ने बताया कि अब तक राज्य में करीब 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।सिराज और करसोग सहित अन्य इलाकों में राहत पहुंचाने का काम जारी है।उन्होंने कहा कि भाजपा के सातों सांसदों को केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए राहत पैकेज दिलाने के प्रयास तेज करने चाहिए।उन्होंने यह भी जोड़ा कि वर्ष 2023 की आपदा में हुए 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान के बदले में अब जाकर केवल 206 करोड़ रुपये मिले हैं,जो नाकाफी है।

हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भी अपील की कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर केंद्र से राहत दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

परंपरा बनी चर्चा का विषय:एक दुल्हन,दो दूल्हे

सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में एक अनोखी शादी सुर्खियों में है, जहां एक दुल्हन ने दो भाइयों से विवाह किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि ट्रांसगिरी क्षेत्र में यह कोई नई बात नहीं है। यह परंपरा लाहौल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर के ऊपरी जनजातीय इलाकों में वर्षों से चली आ रही है। इसका उद्देश्य जमीन और संपत्ति का बंटवारा रोकना रहा है। हालांकि उन्होंने माना कि नई पीढ़ी में यह प्रथा अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो...

जनशिकायतों पर सख्त दिखे अनिल विज, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में देरी पर दिए जांच के निर्देश

चंडीगढ़-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही,बोरवेल हादसे के मामले में कार्रवाई में देरी तथा महिलाओं से जुड़े शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। वार्ड नंबर-10,अंबाला...

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं...

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र...

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा ,जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-अक्षय शर्मा

अमृतसर,16 जुलाई:अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.