/ Feb 08, 2026

अनुराग ठाकुर बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे, राधा-कृष्ण मंदिर में टेका माथा, बोले—यहां आकर मिलता है मन को सुकून

ऊना, 7 फरवरी-:भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर आज ऊना दौरे के दौरान कोटला कला स्थित बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपको बता दें कि आश्रम में 1 फरवरी से 12 फरवरी तक विशेष धार्मिक आयोजन चल रहा है, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचकों द्वारा प्रभु का गुणगान किया जा रहा है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से बाबा बाल जी महाराज के आश्रम आते रहे हैं और उन्हें निरंतर आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि आश्रम में आकर मन को विशेष शांति और सुकून की अनुभूति होती है।इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि बाबा बाल जी महाराज समाज को धर्म और सदमार्ग पर चलने का संदेश दे रहे हैं।साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ऊना में बनाए जा रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को लेकर कहा कि यह परियोजना जल्द शुरू होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चल रहे विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
अनुराग ठाकुर, सांसद-:“मैं पिछले कई वर्षों से बाबा बाल जी महाराज के आश्रम आ रहा हूं। यहां आकर मन को शांति और सुकून मिलता है। बाबा जी लोगों को धर्म और सही रास्ते पर चलने का मार्गदर्शन दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा बनाया जा रहा पीजीआई सैटेलाइट सेंटर भी जल्द शुरू होगा, जिससे जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन और खिलाड़ियों के भत्तों को लेकर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

चंडीगढ़, 7 फरवरी-:हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन कटने और खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को उनके खुराक भत्ते नहीं मिलने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश सरकार पर हमलावर रुख अपनाया है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि खेल नर्सरियों में करीब 37 हजार खिलाड़ी बिना उचित पोषण के...

RDG खत्म होने पर हिमाचल में सियासत तेज, विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र से मदद जारी रखने की मांग उठाई

शिमला, 7 फरवरी-:रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट यानी RDG को बंद किए जाने के फैसले ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। प्रदेश सरकार ने इसे सीधे तौर पर राज्य के हितों से जुड़ा मुद्दा बताया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि यह मामला न तो कांग्रेस...

शून्य आयात शुल्क की आहट से खेती संकट में, केंद्र सरकार की चुप्पी चिंताजनक: कुलदीप सिंह राठौर

शिमला, 7 फरवरी -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भारत–अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि उत्पादों पर शून्य या अत्यंत न्यूनतम आयात शुल्क की संभावनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह का कोई समझौता बिना पारदर्शिता, संसदीय चर्चा और किसानों से संवाद के...

अनुराग ठाकुर बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे, राधा-कृष्ण मंदिर में टेका माथा, बोले—यहां आकर मिलता है मन को सुकून

ऊना, 7 फरवरी-:भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर आज ऊना दौरे के दौरान कोटला कला स्थित बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि आश्रम में 1 फरवरी से...

धान खरीद घोटाले में बड़ा खुलासा: खाद्य आपूर्ति विभाग व हैफेड के 5 अधिकारी SIT के शिकंजे में

करनाल, 7 फरवरी-:करनाल जिले में धान खरीद, भंडारण और परिवहन से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड और वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई फर्जी गेट पास, स्टॉक रिकॉर्ड में हेराफेरी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.