अर्जुन चौटाला का दावा… इस बार हरियाणा में बनेगी गठबंधन की सरकार

सिरसा,23 अगस्त- रानियां  विधानसभा सीट से इनेलो बसपा गठबंधन के सांझे उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके साथ विचार विमर्श किया। बैठक के बाद अर्जुन चौटाला मीडिया से भी रूबरू हुए।उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। वही उन्होंने कहा कि लोग आज भी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता याद करती है।
मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन चौटाला ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और इनेलो बसपा गठबंधन के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर इनेलो की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रानियां के कार्यकर्ताओं और पार्टी के बड़े नेता अभय सिंह चौटाला ने भी उन पर विश्वास जताया है उसी को लेकर वह रानियां से चुनाव लड़ रहे हैं। इनेलो और बसपा एक ऐसे संगठन है जो आंदोलन की आग में तपकर निकले हैं। दोनों पार्टियों ने पिछले 5 सालों से अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार जमीनी स्तर पर काम करने का काम किया है। अब उसी काम को आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने कहा कि उनकी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है।

वही उनके दादा ने  हरियाणा के बिजली मंत्री व भाजपा नेता चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के रानिया से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर  बताया कि उनकी लड़ाई जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा को आगे बढ़ाने की है। आज इनेलो केवल एक ऐसी पार्टी है जो किसानों के हितों की बात करती है और जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधाराओं को आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की जब लड़ाई विचारधारा की है तो इसमें परिवार नहीं देखा जाता। मीडिया से बातचीत करते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए सिरसा जिले में विकास कार्य करवाए थे उसको लेकर अब 20 सालों से लगातार सिरसा जिला पिछड़ गया है। उनकी सरकार बनने के बाद जिस तरह चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में काम हुआ करते थे वैसे विकास कार्य करवाए जाएंगे क्योंकि आज भी जनता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को याद करती है।

उन्होंने एक बार फिर दोहराते हुए कहा की इनेलो और बसपा के गठबंधन की सरकार बनती है तो पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार केवल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों से सिरसा जिले को मेडिकल कॉलेज मिलना था लेकिन वह अभी तक नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की जब सरकार थी तो 2 सालों के अंदर ही ओटू  हेड तैयार हो गया था। आज पूरे जिले में नशा एक गंभीर समस्या बन गया है कोई भी एक ऐसी एरिया नहीं है जहां पर  नशे की समस्या ना हो इसको लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया है। उनकी प्राथमिकता यह रहेगी की नशे की इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाए और प्रभावित परिवारों को सहायता दी जाये।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.