अरविंद केजरीवाल बोले…भाजपा फिर से कृषि कानूनों को लागू करने का कर रही प्रयास

भिवानी, 25 सितंबर :आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने अंदेशा जताया है कि भाजपा तीन कृषि कानूनों को फिर से लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कंगना रणावत ने दो दिन पहले कृषि कानून फिर से लाने का ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह प्लानिंग जनता को समझनी चाहिए, क्योंकि किसानों के कड़े संघर्ष के बाद यह तीन काले कानून वापिस लिए गए। यह बात उन्होंने आज भिवानी के हुडा पार्क में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इंदु शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान संबोधित करते हुए कही।
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए वायदा किया कि पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी बिजली को मुफ्त किया जाएगा तथा बकाया बिलों को माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बेहतर स्कूली शिक्षा, युवाओं को रोजगार, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रूपये सम्मान भत्ता के वायदों को वे पूरा करने का काम करेंगे। क्योंकि हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी, वह सरकार आम आदमी पार्टी की सहायता के बगैर नहीं बन पाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर जबरन झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल में बंद किए जाने के आरोप भी लगाएं।
 अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने उन्हे बेईमान व भ्रष्टाचार दर्शाने के लिए झूठे मुकदमें बनाकर उनके साथियों व उन्हे जेल में रखा। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में दिल्ली में चुनाव है। जब तक उन पर बेईमानी का कलंक धुल नहीं जाता, तब तक वे मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। यह कलंक धोने का कार्य फरवरी के चुनाव में दिल्ली की जनता करेंगी। अब हरियाणा की जनता को आम आदमी पार्टी को मजबूत करके यह संदेश देना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.