Ambala,11 September-अंबाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।शहजादपुर थाना का एएसआई कुलदीप सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई से बचने के लिए SHO की सरकारी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक,एसीबी ने एएसआई को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।आरोपी एएसआई पर शिकायतकर्ता के बेटे जतिन शर्मा को एक मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप है।ACB की भनक लगते ही एएसआई कुलदीप मौके से SHO की गाड़ी लेकर भाग गया और बाद में गाड़ी को थाना शहजादपुर में छोड़कर फरार हो गया।एसीबी डीएसपी विजय नेहरा ने बताया कि आरोपी एएसआई की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, SHO अशोक ने पुष्टि की कि गाड़ी थाने में बरामद कर ली गई है।
