गुर्जर का चौटाला पर पलटवार…नायब सैनी ढाई करोड़ लोगों के मुख्यमंत्री, किसी एक की मान्यता पर निर्भर नहीं

Palwal, 11 September -केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वीरवार को खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव बागपुर और सोलड़ा का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए गुर्जर ने कहा कि नायब सिंह सैनी किसी के रहमो-करम पर मुख्यमंत्री नहीं बने, बल्कि उन्हें प्रदेश की ढाई करोड़ जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है। अगर कोई एक व्यक्ति उन्हें सीएम नहीं मानता तो यह उसकी व्यक्तिगत इच्छा है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा को बाढ़ग्रस्त प्रदेश घोषित करने की मांग पर गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्राकृतिक आपदा के समय भी राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ हमेशा बुरा व्यवहार किया, जबकि मोदी सरकार में किसानों के हित सर्वोपरि हैं।इस मौके पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, कई गांवों के सरपंच और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की अनुमति के बिना एक इंच जमीन भी अधिग्रहित नहीं की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.