/ May 21, 2026

BB OTT 2 के विनर Elvish Yadav ने Shehnaaz Gill के शो में किया चौंकाने वाला खुलासा!

दिल्ली (एकता): Elvish Yadav को कौन नहीं जानता..बिग बॉस ओटीटी 2 में विनर का खिताब जीतने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एल्विश को शहनाज गिल के शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ पर देखा गया। जहां उसने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उसने कहा कि अभी तक बिग बॉस ओटीटी 2 रियलिटी शो की उन्हें प्राइज मनी नहीं मिली है। जिसे सुनकर Shehnaaz Gill भी हैरान रह गई।

बता दें कि शो से बाहर आने के बाद भी एल्विश को दर्शकों से काफी प्यार मिला। हालांकि उनकी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री हुई थी। उसके बावजूद भी उन्होंने शो जीतकर इतिहास रचा। जानकारी के मुताबिक वह एक व्लॉगर के साथ-साथ इंटरनेट पर भी छाए हुए हैं। लेकिन जब एल्विश ने शेहनाज गिल के साथ बातचीत करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने मेकर्स के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के बारे में कम से कम 100 बार नियम की पुष्टि की। जब मुझे एंट्री मिली, तो मैंने उनसे कई बार पूछा, ‘भाई, वोट का ही है ना? मुझे उम्मीद है कि यह कोई नियम नहीं है कि वाइल्ड कार्ड से वोट मिलने के बावजूद वह जीत नहीं सकता।’

बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश ने यूट्यूबर अभिषेक मल्हान को हराकर विनर का खिताब हासिल किया। उन्हें ट्रॉफी और 25 लाख रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो उन्हें अभी तक नहीं मिले हैं। यह सवाल शहनाज गिल ने उस समय पूछा जब उन्होंने एल्विश को कहा कि वह अपना तीसरा फोन कब खरीद रहे है, क्योंकि उसके पास दो फोन थे।

इस पर एल्विश ने उन्हें बताया कि उसके पास पहले से ही तीन फोन हैं। फिर उससे सवाल किया गया, ‘आप 25 लाख रुपए से चौथा कब खरीद रहे हैं?’ तो उसने जवाब दिया कि उसे अभी तक जीत की राशि नहीं मिली है। शहनाज यह सवाल सुनकर हैरान रह गई। उसने कहा, “ये तो गलत है।”हालांकि एल्विश को अपना नकद पुरस्कार नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने हाल ही में दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है। जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए हैं।


बतौर वाइल्ड कार्ड हुई थी एल्विश यादव की एंट्री

बता दें कि 14 अगस्त को बिग बॉस OTT 2 का फिनाले हुआ था, जिसमें एल्विश यादव ने कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। खास बात यह थी कि एल्विश ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और इससे पहले बिग बॉस के इतिहास में कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विनर नहीं बना था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.