दिल्ली (एकता): दिल्ली में सर्दियों के चलते धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। जिससे अस्पतालों में फ्लू के मरीज बढ़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कई लोग इस श्वसन संक्र+मण के चलते घबराने लगे हैं लेकिन उन्हें को#रोना से परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वाय@रस के स्वभाव में बदलाव आया है। लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हुई है। आशंका है कि जनवरी के आखिर तक मरीजों की संख्या इसी तरह रहेगी। एम्स में सर्दियों में फ्लू के मामले बढ़ते हैं। खास बात यह है कि इस बार को$रोना का एक नया वैरिएंट सामने आया है। इन बीमा+रियों से हम पहले भी लड़ चुके हैं।

कोरोना के नए स्वरूप से घबराने की जरूरत नहीं
जानकारी के मुताबिक कोरोना के नए स्वरूप जेएन.1 को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर मामलों को बढ़ते हुए देखते हैं तो रोकथाम के लिए हमारी निगरानी प्रणाली मौजूद है। अभी तक जो डाटा सामने आ रहा है, उसके अनुसार नया वाय@रस अलग नहीं है। अगर आपको खांसी, सर्दी, छींकने और शरीर में दर्द जैसे समान प्रकार के लक्षण मिलते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
