ब्यास नदी में उफान, पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी पंचवक्त्र मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचा

Mandi,Dharamveer—कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना के बाद ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मंडी जिले में स्थित पंडोह डैम के तीन गेट खोल दिए गए हैं।वर्तमान में डैम से प्रति सेकंड 28,725 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है,जबकि इसमें 33,011 क्यूसेक पानी की आमद दर्ज की जा रही है।

स्थिति नियंत्रण में,लेकिन निगरानी जारी

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अनुसार फिलहाल कोई गंभीर खतरा नहीं है,लेकिन ऐहतियात के तौर पर स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।जलस्तर बढ़ने के कारण मंडी के ऐतिहासिक पंचवक्त्र महादेव मंदिर की सीढ़ियां पानी की चपेट में आ गई हैं।

प्रशासन की चेतावनी और अपील

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं और सतर्कता बरतें।साथ ही पालतू जानवरों को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

आपात स्थिति में संपर्क करें

नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 01905-226201, 226202, 226203, 226204
📱 व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 85447-71889

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी पर तत्काल ध्यान दें और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.