नई दिल्ली (एकता): दिल्ली में आज यानि 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कार्यवाही के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब 2 अज्ञात शख्स अचानक सदन में कूदने लगे। सूत्रों के अनुसार सदन में दोनों शख्स कुछ स्प्रे करने लगे। जिसके चलते संसद के अंदर पीले रंग का धुआं फैल गया। वहीं दूसरी तरफ आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी है। हालांकि खबर सामने आई है कि सदन में हंगामा करने वालों की पहचान हो चुकी है। दोनों अज्ञात शख्स को काबू कर लिया गया है। जिसमें एक महिला (42) और एक व्यक्ति (25) बताया जा रहा है। हंगामा करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आज के दिन ही हुआ था संसद पर आ+तंकी हमला
गौरतलब है कि आज के ही दिन संसद पर आतं#की हमला हुआ था, जिसके चलते आज 22वीं बरसी है। 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंक+वादियों ने संसद पर हम$ला किया था। इस हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी श@हीद हुए थे।
