दिल्ली (एकता): महंगाई के दौर में एक बार फिर आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। नए साल से पहले ही देशभर के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली। बता दें कि एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती देखने को मिली है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली से लेकर पटना तक एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपए सस्ता हो गया है। खासतौर पर इससे गृहणियां काफी खुश नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि यह कटौती सिर्फ 19 किलो वाले सिलेंडर यानी कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1757.50 का मिलेगा। इसके बाद 19 किलो के सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1757 रुपए तय की गई है।

गौरतलब है कि बीती 1 दिसंबर को ही सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे रेस्तरां और होटल इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिलेगी।
