/ Oct 14, 2026

सोनीपत पीएनडीटी टीम को बड़ी सफलता..घर में चल रहे भ्रूण लिंग जांच का किया भंडाफोड़

सोनीपत,1 जनवरी — सोनीपत पीएनडीटी टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पीएनडीटी टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर के सिटी कॉलोनी में स्थित एक मकान में चल रहे अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग जांच के सेंटर का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक महिला दलाल सहित चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। मकान के अल्ट्रासाउंड मशीन दो दलालों से 17500 भी टीम ने बरामद किए हैं मामले में अब उत्तर प्रदेश की धामपुर पलिस थाना मामले में आगामी करवाई कर रहा है।
72 हजार में हुआ था सौदा तय,17 हजार 500 बरामद
 मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा के पास पिछले कुछ  समय  सूचना थी कि सोनीपत के कुछ युवक मोटे रकम लेकर उत्तर प्रदेश  में  लड़का और लड़की की जांच करवाते हैं। इसके बाद सोनीपत के पीएनडीटी अधिकारी डॉ सुमित कौशिक के नतृत्व में एक टीमका गठन किया गया। एक डिकॉय के माध्यम से 72 हजार रुपए में  लड़का और लड़की की जांच करने का सौदा तय किया गया। सोनीपत के  रहने वाले दलाल विकाश ने डिकॉय से सोनीपत के एक निजी अस्पताल में पैसे लिए और  अपने साथी रविन्द्र के साथ गर्भवती महिला को लेकर उतर प्रदेश के बिजनौर पहुंचा जहां से उसने  महिला दलाल सबीससी को साथ लिया और धामपुर में स्थित सिटी कॉलोनी में मनोज के पास पहुंचा जिसके बाद मनोज ने गर्भवती महिला की जांच की ओर उसे लड़का होना बताया  टीम ने पीछा करते हुए अवैध रूप से चल रहे हैं सेंटर से एक अल्ट्रासाउंड मशीन ओर रविन्द्र से 17हजार  और महिला सबीससी से 500 रुपए बरामद किया।
धामपुर थाना कर रहा मामले में आगामी करवाई
सोनीपत पीएनडीटी अधिकारी डॉ सुमित कौशिक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई कि गई है लिंग जांच के लिए 72 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था।दलाल विकाश ने गर्भवती महिला को सोनीपत के एक निजी हॉस्पिटल में पैसे लेकर बुलाया ओर वहां से एक अपने साथी रविन्द्र के साथ उतर प्रदेश के बिजनौर में महिला सबीससी के पास पहुंचा।जहां से उसने  महिला दलाल सबीससी को साथ लिया और धामपुर में स्थित सिटी कॉलोनी में मनोज के पास पहुंचा जिसके बाद मनोज ने गर्भवती महिला की जांच की ओर उसे लड़का होना बताया  टीम ने पीछा करते हुए अवैध रूप से चल रहे हैं सेंटर से एक अल्ट्रासाउंड मशीन ओर रविन्द्र से 17हजार  और महिला सबीससी से 500 रुपए बरामद किया। मामले में तार लंबे जुड़े हो सकते हे। सोनीपत के दलाल होने के साथ-साथ कुछ डॉक्टरों का भी हाथ होने का सदेह है। मामले में जांच फिलहाल धामपुर थाना पुलिस कर रही है लेकिन सोनीपत पीएनडीटी टीम भी मामले में गहनता से जांच करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.