चंबा,मंजूर पठान -:चंबा जिले के विधानसभा क्षेत्र चुराह की बिहाली पंचायत के कुंडोडी गांव में पिछले करीब 20 दिनों से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण दर्जनों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर भेजा गया था, लेकिन वह भी कुछ समय बाद खराब हो गया। इसके चलते गांव के लगभग 50 से 60 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से जहां लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।ऐसे में ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग उठाई है।ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। विभाग ने एक नया ट्रांसफार्मर लगाया था, लेकिन वह भी जल्द ही खराब हो गया, जिससे समस्या और बढ़ गई। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि कुंडोडी गांव में जल्द नया और सक्षम ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
