एसपीयू में छेड़छाड़ पर भाजपा का दो टूक: नहीं रुकी तो सीएम सुक्खू और मंत्रियों को मंडी में प्रवेश नहीं मिलेगा

Mandi, Dharamveer

प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ काम कर रही सुक्खू सरकार के द्वारा मंडी की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के साथ बार-बार की जा रही छेड़छाड़ पर भाजपा अब उग्र हो गई है। भाजपा का कहना है कि यदि यूनिवर्सिटी को उजाड़ने की अपनी हरकतों से सुक्खू सरकार बाज नहीं आती है तो सीएम सुक्खू सहित उनके मंत्रियों को आने वाले समय में मंडी में घुसने नहीं दिया जाएगा। सीएम सुक्खू को दो टूक यह चेतावनी मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने दी है।

जम्बाल ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही एसपीयू को बंद करने का षड़यंत्र रचना शुरू कर दिया था। अगस्त 2023 में सरकार ने सबसे पहले चंबा और कांगड़ा जिला के कॉलेजों को एसपीयू से बाहर निकाला। इसके उपरांत यूनिवर्सिटी को मिलने वाले वित्तीय लाभों से वंचित कर दिया गया, जिससे अब तक सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को साढ़े तीन करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा। इसके बाद भी सरकार का मन नहीं भरा तो बीएड कॉलेजों को एसपीयू में शामिल करने का फरमान जारी किया। यूनिवर्सिटी एक्ट के कारण यह कॉलेज शिफ्ट नहीं हो सके तो एसपीयू से सामान्य प्रवेश परीक्षा का अधिकार छीन लिया गया। प्रदेश सरकार के इन हरकतों ने जाहिर कर दिया है कि यह सरकार इस यूनिवर्सिटी को पंगु बनाने पर तुली हुई है। एसपीयू के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे इस व्यवहार को मंडी की जनता अब सहन नहीं करेगी। भाजपा सड़कों पर उतरकर इसका खुले तौर पर विरोध करेगी।

वहीं इस मौके पर राकेश जम्बाल ने सुक्खू सरकार को एचपी बोर्ड, धर्मशाला की देनदारियों को लेकर भी जमकर घेरा। भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सुक्खू सरकार की 87 करोड़ की देनदारियों के चलते शिक्षा बोर्ड बंद होने की कगार पर पहुँच गया है। इन हालातों के बीच सरकार ने प्रदेश के 100 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को सीबीएसई के साथ ऐफिलिएट करने का निर्णय लिया है। जबकि स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले से ही एनसीईआरटी के कॉपीराइट पैटर्न पर चल रहा है और बोर्ड इसकी रॉयल्टी भी भर रहा है। सरकार की इन हरकतों से संस्थानों को बंद करने के साथ-साथ बोर्ड को बंद करने की मंशा साफ झलक रही है। सरकार के इस अन्यायपूर्ण फैसले का असर आने वाले समय में विद्यार्थियों और अध्यापकों को झेलना पड़ेगा।इस प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पॉल वर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.