टिकट के थे प्रवल दावेदार..BJP ने चमन कपूर को दिया बड़ा पदभार

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी संसदीय सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट देने के बाद भाजपा अब उन दावेदारों को भी अडजेस्ट करने में जुट गई है जो टिकट की दौड़ में सबसे आगे थे। टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल रहे नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिप्र नगर निकाय अध्यक्ष/उपापध्यक्ष फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष चमन कपूर को पार्टी ने बड़ा दायित्व सौंपा है। भाजपा ने चमन कपूर को हिमाचल प्रदेश भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
बीते सोमवार को मंडी में चमन कपूर की पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और प्रत्याशी कंगना रनौत से एक नीजि होटल में मुलाकात हुई थी और उस दौरान उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया गया था ।इसके तुरंत बाद से चमन कपूर को शहरी निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त कर दिया गया है। चमन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट डालकर इसके लिए पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने संगठन के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ काम करने की बात भी कही है।
अंतिम दौर तक हुई थी चमन कपूर के नाम पर चर्चा
मंडी संसदीय सीट से भाजपा के टिकट के दावेदारों में चमन कपूर का नाम प्रमुख रूप से शामिल था। अंतिम दौर तक चमन कपूर के नाम पर चर्चा भी चली हुई थी लेकिन पार्टी ने यहां से एक चर्चित चेहरे को मैदान में उतारा। चमन कपूर मूलतः मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने कुल्लू जिला को अपनी कर्मभूमि बनाया है। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में जितने भी नगर निकाय हैं उनके अध्यक्ष/उपाध्यक्ष की जो फेडरेशन है, चमन कपूर उसके अध्यक्ष हैं। देखना होगा कि अब चमन कपूर की जमीनी पकड़ का पार्टी और प्रत्याशी को किस तरह से लाभ मिल पाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.