कांग्रेस के 2 साल को लेकर मनाए जा रहे जश्न का सांसद कंगना रनौत समेत भाजपा नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने 2 साल पूरा होने का जश्न मनाने की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। लेकिन कांग्रेस सरकार के नाकामियों को लेकर भाजपा अब सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। भाजपा के द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में विरोध प्रदर्शन रखे गए हैं और कुल्लू जिला में भी 7 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा के विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से शामिल होंगे।
 जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार जनता को दी गई सुविधाओं को बंद करने का जश्न मना रही है। क्योंकि जनता आज समस्याओं से बेहाल है और कांग्रेस सरकार अपने मित्रों को एडजस्ट करने में डटी हुई है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता के द्वारा कांग्रेस को चुना गया लेकिन कांग्रेस अपनी कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई। पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा जो सुविधाएं दी गई थी। वह भी कांग्रेस ने बंद कर दी। आज कांग्रेस ने मात्र 2 साल में 28000 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया और अब उनके कर्ज लेने की सीमा भी खत्म हो गई है। लेकिन उसके बाद भी जनता के बीच कांग्रेस से दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। ऐसे में 7 दिसंबर को अखाड़ा बाजार से लेकर ढालपुर तक रोष रैली निकाली जाएगी और कांग्रेस सरकार की नाकामियों का खुलकर विरोध किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.