बिहार की जीत के बाद पहली बार हिमाचल आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष..शिमला में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

Shimla, 9 December-:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि जे.पी. नड्डा 12 दिसंबर की रात्रि को शिमला पहुंचेंगे, जबकि 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत भाजपा नेतृत्व की कुशल रणनीति और नड्डा  के प्रभावशाली मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत करने को उत्साहित हैं। उनका यह प्रवास न केवल संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भी दिशा तय करेगा।उन्होंने बताया कि नड्डा 13 दिसंबर को ही भाजपा के नए प्रदेश स्तरीय कार्यालय का शिलान्यास और भूमि पूजन भी अपने कर-कमलों से करेंगे। यह कार्यालय संगठनात्मक दृष्टि से हिमाचल भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जो आने वाले वर्षों में पार्टी की गतिविधियों को नई मजबूती प्रदान करेगा।डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। विशेष रूप से शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा का यह दौरा भाजपा संगठन में नई ऊर्जा, जोश और एकता का संचार करेगा।डॉ बिंदल ने प्रदेश की जनता से अपील की कि 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड शिमला में आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.