/ May 21, 2026

भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र… शहर के विकास कार्यों पर किया जाएगा काम

यमुनानगर,24 फरवरी-नगर निगम निकाय चुनाव को लेकर आज यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए शहर के विकास कार्यों की झड़ी लगा दी.हालांकि इस मौके पर यमुनानगर से विधायक ने साफ कहा कि यमुनानगर में नियंत्रण विकास कार्य होते रहे हैं,लेकिन अब उससे भी ज्यादा कार्य निगम के अंदर होने वाले हैं.विकास कार्य का बखान करते हुए बीजेपी ने अपनी प्रचंड जीत की भी घोषणा कर दी और कहा की रिजल्ट आने के बाद तमाम विकास कार्य करने शुरू कर दिए जाएंगे.

यमुनानगर में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया.घोषणा पत्र जारी करते हुए यमुनानगर से विधायक जिला अध्यक्ष और मेयर प्रत्याशी मौके पर मौजूद रहे. विधायक ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि शहर में पहले से ही बहुत विकास कार्य है,लेकिन जो कार्य रुके हुए हैं अब उन्हें भी तेजी से किया जाएगा.खास तौर पर उन्होंने पश्चिमी यमुना नहर को लेकर कहा की पश्चिमी यमुना नहर के किनारे छठ पूजा होती है और अब इनके घाटों को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि पूजा करते समय किसी को कोई परेशानी ना हो.यही नहीं लोकल बसों को लेकर भी उन्होंने कहा कि इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी.साथ ही घोषणा पत्र में बच्चों का ध्यान रखते हुए शहर में चिल्ड्रन पार्क बनाने की भी बात सामने आई.जबकि पार्कों के अंदर पहले से ही झूले और जिम का जो सामान लगा हुआ है उसे भी दुरुस्त किया जाएगा.

विधायक ने कहा कि शहर से गंदे तारों को भी ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा उनके पानी को सही कर फिर यमुना में डालने का कार्य किया जाएगा.जगाधरी में एक बड़ा ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की बात कही गई है ताकि जगाधरी बर्तन उद्योग से निकलने वाला केमिकल पानी को साफ करने के बाद ही यमुना में डाला जाए. ऐसे कई कार्य विधायक ने अपने इस घोषणा पत्र के दौरान सामने रखें.विधायक ने कहा की मेयर का चुनाव होने के बाद जो लोग लंबे समय से निगम की दुकानों और प्लाटों पर रह रहे हैं,उन्हें भी मालिकाना हक दिया जाएगा ताकि वह किराए से बच सके और उसे जमीन के वह मालिक बन जाए.ऐसे में भाजपा की मेयर प्रत्याशी ने भी कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जीत का आश्वासन दिया था और सीएम ने भी उन्हें कहा था कि प्रचंड जीत कर यमुनानगर से आए तो यमुनानगर में विकास कार्यों की जड़ी लगा देंगे.यमुनानगर का नक्शा ही पूरा बदल दिया जाएगा शहर को सुंदर बनाया जाएगा

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.