शिवरात्रि महोत्सव में चिट्टेरियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर… असामाजिक गतिविधि पर नजर रखेगा एंटी गुंडा सेल

मंडी,धर्मवीर(TSN)-अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार मंडी जिला पुलिस चिट्टेरियों पर विशेष नजर रखेगी।मंडी जिला पुलिस ने इसके लिए एक सेल का गठन किया है।पुलिस के लोग बीना वर्दी के पूरे महोत्सव में घूमकर चिट्टेरियों पर फिर नशे का काला कारोबार करने वालों पर नजर रखेंगे।यह जानकारी एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने महोत्सव के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। साक्षी वर्मा ने बताया कि पूरे महोत्सव को 6 सेक्टर में बांटा गया है और हर सेक्टर पर एक राजपत्रित अधिकारी को तैनात किया गया है। पूरे महोत्सव में 800 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। चिट्टे के खिलाफ मंडी जिला पुलिस ने जो अभियान चलाया है उसके तहत एक सेल गठित किया गया है। पड्डल मैदान में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जहां पर लोग जाकर हर प्रकार की शिकायत या सूचना दे सकते हैं।

साक्षी वर्मा,एसपी मंडी ने दी ये जानकारी

साक्षी वर्मा ने बताया कि महोत्सव में सबसे ज्यादा भीड़ पड्डल मैदान में होती है और वहां कुछ ऐसे तत्व भी घूमते हैं जो असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।ऐसे लोग चोरी या फिर नशे में धुत्त होकर कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जिससे दूसरों का असुरक्षा महसूस होती है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने एंटी गुंडा सेल गठित किया है। एंटी गुंडा सेल की टीम भी बीना वर्दी के पूरे महोत्सव में घूमेगी और ऐसे लोगों पर नजर रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शहर भर में पुलिस के 275 सीसीटीवी कैमरे पहले से स्थापित हैं जबकि महोत्सव के दौरान 55 अस्थायी कैमरों को भी इंस्टॉल किया गया है जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

ट्रेफिक व्यवस्था में भी किया गया है बदलाव

साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान शहर की ट्रेफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव भी किया गया है। कुछ स्थानांे पर वन-वेन ट्रेफिक लागू किया गया है। शहर में प्रवेश और निकासी के लिए नए और पुराने पुल से एकतरफा यातायात ही रहेगा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। टारना माता मंदिर से आने वाले वाहनों को सुकोड़ी चौक से होकर आना पड़ेगा। जोनल हास्पिटल से आने वाली बसों के लिए सुकोड़ी पुल के पास नगर निगम की पार्किंग में अस्थायी बस स्टॉप बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन के पास भी अस्थायी बस स्टॉप की सुविधा रहेगी।

साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस का पहरा रहेगा।वहां पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और हर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है।उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने के लिए शहरवासियों और आने वाले सभी लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.