/ Aug 31, 2026

जगत सिंह नेगी बोले..पटवारी कानूनगो स्टेट काडर का फैसला सभी से बातचीत के बाद लिया गया

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल के पटवार सर्किल दफ्तरों में आज कामकाज प्रभावित रहा हैं।पटवारी-कानूनगो के सामूहिक अवकाश पर जाने से लोगों को य़ह परेशानियां झेलनी पड़ रही है।पटवारी कानूनगो राज्य सरकार द्वारा इन्हें स्टेट कैडर में डालने के फ़ैसले से भड़के है।पटवारी-कानूनगो संघ ने 25 और 27 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।28 फरवरी से पटवारी कानूनगो ने अनिश्चितकालीन पेन डाउन स्ट्राइक का ऐलान कर रखा है राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मामले में कहा है कि सरकार ने स्टेट कैडर लाने का फैसला सभी से बातचीत के बाद लिया है।इस फैंसले से पटवारी और कानूनगो को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारियों की संख्या को संतुलित करना उदेश्य

जगत नेगी ने कहा कि पटवारी कानूनगो संगठनों की ही मांग थी कि वे दूसरे जिलों में ट्रांसफर कर अपने गृह क्षेत्र में कार्य कर सके।इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारियों की संख्या को संतुलित करने के लिए भी यह निर्णय लिया गया है क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में काफी संख्या में पटवारी कानूनगो जैसे कर्मचारी है जबकि अन्य जिलों में इनकी कमी है।

शिवा प्रोजेक्ट के कार्यो में ठेकेदारों की देरी नहीं होगी बर्दाश्त

प्रदेश के सात जिलों में चल रहे 1100 करोड रुपए के एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश आज बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिमला में अधिकारियों को दिए।शिवा प्रोजेक्ट के तहत आज शिमला में आयोजित एक रिव्यू बैठक में जगत नेगी ने संबंधित जिलों के अधिकारियों और ठेकेदार को प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहे विभिन्न कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त न करने की हिदायत दी है।जगत नेगी का कहना है कि प्रदेश में सेब बागवानी से अलग विभिन्न क्षेत्रों में स्टोन फ्रूट व अन्य फलों के उत्पादन को लेकर शिवा प्रोजेक्ट के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में आने वाले समय में स्टोन फ्रूट के साथ ही एवोकाडो, ड्रैगन फ्रूट और ब्लूबेरी जैसे फलों में भी बेहतर भविष्य को देखते हुए इस और कदम उठाए जा रहे हैं।जगत नेगी ने प्रदेश में बागवानी को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.