/ Oct 23, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में संभाला कार्यभार

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार शाम को मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में रोहतक में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर यहां हुए समारोह में मोहन लाल बड़ौली का अभिनंदन किया गया।
गौरतलब है कि राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन लाल बड़ौली को 9 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी थी। मोहन लाल बड़ौली ने वर्ष 2024 में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट पर चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। मोहन लाल बड़ौली वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बनाए गए थे।
इस दौरान संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोहन लाल बड़ौली को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 2 महीने बचे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होने उम्मीद जताई कि मोहन लाल बड़ौली की अगुवाई में संगठन और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर सारे रास्ते सरल कर देंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। आज कांग्रेस पिता और पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है। इसी वजह से कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को यात्रा निकालने से पहले इस बात का जवाब देना चाहिए कि दस साल के कार्यकाल में क्या काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।वहीं, मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 10 वर्ष अच्छा काम किया है। आगे भी इससे बेहतर काम करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के बीच से आए हैं। मुख्यमंत्री रात 2 बजे तक काम करते हैं। बड़ौली ने दावा किया कि तीसरी बार कार्यकर्ताओं के दम पर एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

पत्रकारों की एकजुटता और हितों पर मंथन के लिए मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक कल

कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। नीरज कुमार ने...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

हमीरपुर,अरविंद -:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां और पदक प्राप्त...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.