दलगत पक्षपात नहीं छोड़ा तो विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार करेगी भाजपा-जयराम ठाकुर

Shimla, 28 January-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर विपक्षी विधायकों के साथ खुलेआम भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे हो जाने के बावजूद भाजपा विधायकों द्वारा हर वर्ष अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए दी गई विधायक प्राथमिकताओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन वर्षों से विधायक प्राथमिकता से जुड़े कार्य केवल फाइलों में दबे हुए हैं। न तो इन कार्यों की डीपीआर तैयार की जा रही है और न ही उन्हें वित्तीय स्वीकृति के लिए संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। यहां तक कि जिन परियोजनाओं की डीपीआर, बजट और फॉरेस्ट क्लीयरेंस पूरी हो चुकी है, उन्हें भी जानबूझकर लटकाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विधायक प्राथमिकता में भी दलगत राजनीति कर रही है और विपक्षी विधायकों के प्रस्तावों को सुनियोजित तरीके से रोका जा रहा है। जब सरकार को विधायक प्राथमिकताओं को लागू ही नहीं करना है तो फिर हर साल बैठक बुलाने का क्या औचित्य है। अगर यही रवैया रहा तो आगामी विधायक प्राथमिकता बैठक में भाजपा विधायकों के शामिल होने पर पुनर्विचार किया जाएगा।
विधायक निधि और ऐच्छिक निधि पर रोक दुर्भाग्यपूर्ण
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब विधायकों की विधायक निधि और ऐच्छिक निधि दोनों पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है, पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं, पुल टूटे हुए हैं और विकास कार्य पूरी तरह रुके हुए हैं। ऐसे समय में विधायक निधि ही जनता के लिए अंतिम सहारा होती है, लेकिन सरकार ने उस पर भी ताला जड़ दिया है।उन्होंने कहा कि ऐच्छिक निधि जरूरतमंद और गरीब लोगों की सहायता का एक महत्वपूर्ण माध्यम होती है। इसे रोककर सुक्खू सरकार ने जरूरतमंदों की मदद के रास्ते भी बंद कर दिए हैं। सरकार की प्रतिशोधपूर्ण राजनीति का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री से अपील
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधायक निधि और ऐच्छिक निधि को तत्काल प्रभाव से बहाल करें और भाजपा विधायकों द्वारा दी गई विधायक प्राथमिकताओं को गंभीरता से लागू करें। यदि सरकार ने पुराने लंबित मामलों पर कार्रवाई नहीं की तो भाजपा के पास बैठक के बहिष्कार के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
बंधकों की रिहाई पर जताया आभार
जयराम ठाकुर ने अमरीकी कोस्ट गार्ड द्वारा रोके गए रूसी तेल टैंकर मैरिनेरा (बेला-1) से पालमपुर के रीक्षित चौहान समेत सभी भारतीय क्रू मेंबर की रिहाई पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का आभार जताते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए राहत की खबर है।
शोक संदेश
जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा विमान हादसे में दिवंगत अन्य लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.