भाजपा का आरोप.. धर्मपुर में हो रहा अवैध कटान, सरकार करवाए विजिलेंस जांच

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- धर्मपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर ने आरोप लगाया है कि धर्मपुर में बड़े स्तर पर अवैध कटान हो रहा है। जो अवैध कटान हो रहा है उसे धर्मपुर के साथ लगते बहरी में खुले स्थान पर रखा जा रहा है। धर्मपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि बहरी गांव में करीब दो हजार ट्रक लकड़ी के स्टोर किए गए हैं और इसमें बहुत सी ऐसी लकड़ियां हैं जिनके कटान पर सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके इन्हें काटा जा रहा है और यहां डम्प किया जा रहा है।
सरकार करवाए जांच, नहीं तो केंद्र सरकार से करेंगे सीबीआई जांच की मांग
रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह कार्य बीना राजनीतिक संरक्षण के संभव ही नहीं है। क्षेत्र में जो भी लकड़ी कटती थी उसे होशियापुर डिपो में भेजा जाता था लेकिन अब नियमों को ताक पर रखकर यहां रखने की अनुमति दे दी गई है जबकि यहां लकड़ी से संबंधित कोई कारखाना ही नहीं है। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर लकड़ी को अवैध तरीके से डम्प किया जा रहा है। रजत ठाकुर ने प्रदेश सरकार से इस सारे प्रकरण की जांच करने की मांग उठाई है। रजत के अनुसार प्रदेश सरकार इसपर संज्ञान ले और इसकी विजिलेंस जांच करवाकर इस बात का खुलासा करे कि यह सब किसके संरक्षण में हो रहा है। जो भी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। धर्मपुर की जनता अवैध कटान करने वालों की सच्चाई जानना चाहती है। रजत ने स्पष्ट किया कि यदि प्रदेश सरकार इसकी जांच नहीं करवाती है तो फिर वे केंद्र सरकार से इसकी सीबीआई और ईडी की जांच की मांग रखेंगे ताकि धर्मपुर की जनता के समक्ष सच्चाई सामने आ सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.