बसपा सुप्रीमो मायावती बोली..आरक्षण में की जा वर्गीकरण की तैयारी..अधिकांश पार्टियां चुप्पी साधे

30 सितंबर, करनाल : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज करनाल के असंध विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।उनके साथ इनेलो महासचिव अभय चौटाला भी मौजूद रहे।मायावती ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण की तैयारी की जा रही है। यह लोग चुपके से सामान्य वर्ग को आरक्षण दे देंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा और कांग्रेस ने खुलकर कुछ नहीं बोला। अधिकांश पार्टियां इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि काशीराम का देहांत होने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उस समय एक दिन का भी शोक नहीं किया था।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा में हर विभाग में पद खाली पड़े हैं। सरकार सिर्फ सामान्य वर्ग को ही नौकरी देगी। उन्होंने कहा कि हम हवा हवाई बातें नहीं करते, सरकार बनते ही अभय चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे जिसमें एक दलित और एक सामान्य वर्ग से होगा।
महिलाओं को नमक मिर्च के 1100 रुपये देंगे 
वही अभय चौटाला ने कहा कि सरकार बनते ही पहली तारीख को फ्री सिलेंडर घर पहुंचाएंगे। नमक मिर्च के लिए महिलाओं को ₹1100 दिए जाएंगे। पूरे हरियाणा में बिजली फ्री कर देंगे और बिजली के मीटर मनोहर लाल खट्टर के घर के दरवाजे के बाहर लटका देंगे। उन्होंने कहा हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे। युवकों को 2100 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।  इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती और इनेलो नेता ने सयुंक्त उम्मीदवार गोपाल राणा के लिए लोगों से वोट देने के अपील की। गोपाल राणा 2019 में बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके नरेंद्र राणा के बेटे है। नरेंद्र राणा पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले बहुत कम वोटो से हारे थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.