चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने विपक्ष को नकार दिया है, इसलिए अब विपक्ष के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयानबाजी करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता चुनाव प्रक्रिया में खामियां होने का दावा कर रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट की है।

सैनी ने विपक्ष के पिछले शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बिजली की समस्या, गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें और किसानों को फसल बेचने के लिए मंडियों में भटकने जैसी समस्याएं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरी देने के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया।मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता बिना तथ्यों के बयान देते हैं और बाद में अपने बयानों पर सफाई देते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए।एसआईआर प्रक्रिया का जिक्र करते हुए सैनी ने कहा कि यह प्रक्रिया विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की गई है। उन्होंने कांग्रेस पर फॉर्म-6 को लेकर भी लोगों के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।वहीं,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई,जबकि कांगड़ा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश...

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

राहुल चावला,धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा,भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं।धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत,टीम भावना,कोचिंग स्टाफ,परिवार और खेल से जुड़े संस्थानों के सहयोग...

मंडी के वीर सिंह द्वारा बनाया रणसिंघा बतौर स्मृति चिन्ह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किया जाएगा भेंट

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले मंडी जिला के सराज क्षेत्र के थाची निवासी वीर सिंह द्वारा तैयार किया गया पारंपरिक रणसिंघा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया जाएगा।बता दें कि आगामी 6 से 8 अक्तूबर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल का दौरा प्रस्तावित...

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.