/ Nov 16, 2026

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस दौरान उन्होंने हिमाचल निर्वाचन विभाग के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी।

निर्वाचन विभाग के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी हताशा में इस तरह के प्रदर्शन कर रही है। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यक्ति बार-बार नेता बनने का प्रयास कर रहा है और इसी वजह से कांग्रेस हताश है।जयराम ठाकुर ने कहा कि अब इस नेता को देश भी झेल रहा है और कांग्रेस पार्टी भी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता संवैधानिक पद पर होते हुए संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का पुतला फूंक रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन विभाग के बोर्ड पर कालिख पोती और कार्यालय को आग लगाने की धमकी तक दी।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि निर्वाचन विभाग के बाहर सरकार में बैठे लोगों ने अराजकता का माहौल बनाया। उन्होंने धमकी देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

प्रभारी रजनी पाटिल के बयान पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल प्रदेश से ही नहीं,बल्कि अपने विधायक साथियों से भी झूठ बोलते हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा से लेकर जनसभा तक विधायकों को मंत्री बनाने की घोषणा की गई,लेकिन अब पता चला है कि मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव ही अब तक नहीं दिया गया।उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को एक्सपोज कर दिया है।जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है,अब मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव कब देंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, छह बैठकों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन के...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार,बोले-अब विदाई का समय आ गया,चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा के इस सत्र को आखिरी...

डलहौजी की खूबसूरत वादियों में सैलानियों की धूम, चमेरा झील में बोटिंग का उठा रहे भरपूर आनंद

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वादियों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक जहां पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करते हैं, वहीं डलहौजी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित चमेरा झील भी इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झील में बोटिंग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.