संजौली मस्जिद हटाने के लिए आर्थिक मदद को कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह तैयार

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मस्जिद कमेटी की ओर से हटाए जा रहे अवैध हिस्से के कदम का स्वागत किया है. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि एक समुदाय ने गैर-कानूनी तरीके से निर्माण किया था. उन्होंने इसे मान लिया है और यह खुशी की बात है कि वह अभी से हटा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी ने इसे तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह बहुत अच्छी बात है.
लोगों से अमन-चैन बनाए रखने की अपील
 वहीं, संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ के उस बयान को लेकर भी कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें मस्जिद कमेटी की ओर से यह कहा गया था कि उनके पास मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने के लिए फंड की कमी है. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अब तक मस्जिद कमेटी उनके पास मुलाकात करने के लिए नहीं आई है. अगर भविष्य में वे मुलाकात करने के लिए आते हैं, तो वह जरूर उनकी मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबकी मदद करने के लिए ही जानी जाती है. उन्होंने कहा कि वह आर्थिक रूप में और श्रमदान के रूप में मदद करने के लिए तैयार है. अनिरुद्ध सिंह ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
पूरे मामले में सरकार और प्रशासन ने अपना काम बेहतरीन तरह से किया
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हर जगह कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो अपनी राजनीति चमकाने का काम करते हैं. हालांकि इस पूरे मामले में सरकार और प्रशासन ने अपना काम बेहतरीन तरह से किया है. उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में सभी ने अपनी जिम्मेदार बेहतरीन तरह से निभाई है. उन्होंने सभी से अमन-चैन बनाए रखने की अपील की है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.