निगम आयुक्त व विभिन्न अधिकारियों ने समाधान शिविर लगाकर सुनी जन समस्याए

अम्बाला,  22 अक्टूबर–मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेशों का असर आज अम्बाला शहर नगर निगम में देखने को मिला। जहां सीएम के आदेशों का पालन करते हुए निगम आयुक्त व विभिन्न अधिकारियों ने समाधान शिविर का आयोजन किया। हालांकि शिकायतों के समाधान के लिए आये लोगों को यह शिविर समाधान कम टालमटोल शिविर ज़्यादा नजर आया, क्योंकि सालों से समस्याओं के समाधान के लिए धक्के खा रहे लोगों के हाथ यहां निराशा ही लगी।
नगर निगम में सभी अधिकारी रोज़ाना सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे। ये आदेश हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाल ही में जारी किए हैं। सीएम के आदेशों के बाद आज अम्बाला शहर नगर निगम में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। लेकिन आमजन की मानें तो यह समाधान कम टालमटोल शिविर ज़्यादा हैं। क्योंकि यहां उनकी सालों पुरानी समस्याओं का भी कोई हल नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि समाधान शिविर से उन्हें आस उम्मीद नहीं है। अधिकारी सीएम के आदेशों का भी पालन नहीं कर रहे। समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे करतार सिंह ने बताया कि वो बीते लंबे समय से डेवलपमेंट चार्जेस की समस्या के समाधान के लिए घूम रहे हैं। लेकिन कहीं कोई हल नहीं हुआ। आज भी समाधान शिविर में कोई हल नहीं हुआ और उन्हें इस शिविर से कोई उम्मीद भी नहीं। वहीं डेढ़ साल से अपनी शिकायत लेकर घूम रहे व्यक्ति ने बताया कि यह समाधान नहीं,टालमटोल शिविर है। वहीं कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जो शिविर में मौजूद नही थे।
वहीं समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुन रहे निगम आयुक्त आर के सिंह से बात की गई तो वो सीएम के आदेशों की जानकारी देने लगे। वहीं समस्याओं के समाधान न होने की बात पर उन्होंने कहा कि कुछ मामले ऐसे हैं जो हाउस से संबंधित हैं,बाकी अन्य लोगों की शिकायतों का भी समाधान 24 घन्टे के अंदर करने का प्रयास किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.