अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- देशभर में आज रंगों का पर्व होली का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अंबाला में भी चारों तरफ होली की धूम है। वहीं हाल ही में नायब सरकार में परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री बने असीम गोयल के निवास पर भी सुबह से ही होली का जश्न मनाया जा रहा है। सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मंत्री असीम गोयल के निवास पर जुटना शुरू हो गए थे। जिन्हें खुद रंग लगाकर व् मिठाई खिलाकर मंत्री असीम गोयल ने होली के पर्व की बधाई दी।
सुबह से ही मंत्री असीम गोयल के निवास पर होली की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। समर्थक भी सुबह से ही उनके निवास पर जुटने शुरू हो गए थे। जिसके बाद मंत्री असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं व् समर्थकों के साथ खूब होली खेली। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने असीम गोयल को रंग लगाकर होली के पर्व की बधाई दी तो वहीं मंत्री असीम गोयल ने भी सभी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर व् मिठाई खिलाकर होली का पर्व मनाया। इस दौरान मंत्री असीम गोयल व् उनके समर्थकों ने होली के गीतों पर नाचकर त्यौहार मनाया। असीम गोयल ने सभी देश व् प्रदेश वासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि वो ईश्वर से कामना करते हैं कि सभी के जीवन में खुशियों के रंग बरसे और आज होली के पर्व सभी को भाईचारे का संदेश देना चाहिए और सभी के दिल में राष्ट्र प्रेम जगे। इसके साथ ही मंत्री असीम गोयल ने विपक्षी दलों को भी नसीहत दी .उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि चुनावी समय है ऐसे में चुनाव को अच्छे तरिके से लड़े और गंदे स्तर पर न लेकर जाएं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को भी होली की शुभकामनाएं दी।
