कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने चलाया मंदिर में सफाई अभियान

हरियाणा- कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी अपने आवास के नजदीक शिवपुरी सोसाइटी में स्तिथ शिव मंदिर में स्वयं सेवकों और सोसाइटी वासियों के साथ मंदिर में सफाई अभियान चलाया कुछ ही घंटो के इंतजार के बाद वो क्षण आने वाला है जिसका हर भारतीय को इंतजार है।राम लला अयोध्या में विराजमान होंगे।इसी को लेकर पूरे देश में उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्नान पर पूरे देश के धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी अपने आवास के नजदीक शिवपुरी सोसाइटी में स्तिथ शिव मंदिर में स्वयं सेवकों और सोसाइटी वासियों के साथ मंदिर में सफाई अभियान चलाया। कड़ाके की ठंड में भी जोश के साथ भगवान श्री राम और भगवान शिव के जयघोष लगाते हुए सभी ने मंदिर प्रांगण में सफाई की। कैबिनेट मंत्री ने कहा की आज पूरा विश्व भगवान श्री राम के रंग गया है।कल पूरा देश उस ऐतिहासिक क्षण को दीपावली से भी बड़े उत्सव तरह मनाएगा।

 

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कारण पूरा देश राममयी हो गया है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से पहले ही पूरा विश्व राममय हो गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा की मंदिर हमारी संस्कृति है। हम सभी को मंदिरो धार्मिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा की जो संदेश प्रधान मंत्री मोदी ने दिया उसको लेकर आज पूरा देश उत्साहित है और पूरे जोश और उत्साह के साथ धार्मिक स्थलों की सफाई की जा रही है।माननीय प्रधानमंत्री ने अपनी संस्कृति अपनी आस्था को लेकर जिस प्रकार का प्रयास किया बेहद ही सराहनीय प्रयास है।भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के साथ साथ एक नए युग के परिवर्तन हो रहा है।इस अभियान से प्रेरणा लेकर लोग इस दिशा में आगे आकर दूसरो को भी प्रेरित कर रहे है।राम मंदिर को उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए बहुत लोगो ने बलिदान दिया और असंख्य लोगो ने संघर्ष किया आज उन सबके परिवारों के लिए भी खुशी का क्षण हैं।पूरा देश कल उत्सव मनाने के लिए तैयार है।कल पूरे देश में दीपावली से भी बड़ा उत्सव मनाया जाएगा ।

 

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

फरीदाबाद: सेक्टर-58 की प्लास्टिक निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू...

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

शिमला,संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन...

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.