बागियों के BJP ज्वाइन करने पर कैबिनेट मंत्री ने दी प्रतिक्रिया..कहा यह धनबल और जनबल के बीच लड़ाई, जनता देगी जवाब

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-6 कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को सचिवालय में भाजपा पर निशाना साधा और इसे धनबल और जनबल के बीच की लड़ाई में जनबल की जीत  का दावा दिया और उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र को कमजोर करने की हर संभव प्रयास केंद्र सरकार कर रही है ऑपरेशन लोटस के तहत सरकार गिराने  का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में कर्नाटक, गोवा, झारखंड में सरकारें गिरने का प्रयास किया जा रहा है।
सीबीआई और ईडी को बताया बीजेपी का हथियार 
 कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीबीआई और ईडी इनका मुख्य हथियार है और जहां पर ऐसे काम नहीं होता वहां पर उनके प्रयोग करते है। हाल ही में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में डाला गया। भाजपा के नेता जिन पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं जब वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वह पूरी तरह से ड्राइक्लीन हो कर निकलते है लेकिन देश की जनता सब देख रही है और हिमाचल की जनता खासकर पढ़ी-लिखी है। भाजपा ने कांग्रेस के 6 विधायक तोड़े हैं और तीन निर्दलीय विधायकों से जबरदस्ती इस्तीफा दिलाया है यह सब जनता जानती है और इसका जवाब चुनाव में प्रदेश की जनता देगी।
रोहित ठाकुर ने  कहा कि प्रदेश में 6 उपचुनाव ओर लोकसभा के चुनाव होने जा रहे है। कांग्रेस इसके लिए तैयार है ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में जो जनता से वादे किए थे उन्हें पूरा कर रही है और जो 10 गारंटरयां दी थी उसमें से पांच गारंटी पूरी कर दी है सबसे बड़ी गारंटी महिलाओं को ₹1500 देने की पूरी कर दी है इसके अलावा अन्य गारंटी अभी कांग्रेस सरकार पूरी करेगी। भाजपा ने जो वादे पिछले लोकसभा चुनाव में हिमाचल की जनता के साथ किए थे वह पूरे नहीं किए हैं और कांग्रेस लोकसभा के चारों सीटे कांग्रेस जीतने जा रही है साथ उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.