/ Jul 10, 2026

प्रदेश के विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार दें रही वित्तीय सहयोग..कांग्रेस सरकार स्वीकार करने को तैयार नहीं-जयराम

शिमला,1 अप्रैल(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश में विकास के जितने भी काम चल रहे हैं सब केंद्र द्वारा प्रायोजित और वित्तपोषित हैं।पिछले दो दिनों में केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 के तहत 140 करोड रुपए के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार की मंजूरी मिली। जिससे प्रदेश में 21 ब्रिजों का निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।ऊना में झलेड़ा–घालूवाल के फोर लेन पुल के लिए 37 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।इसके साथ ही उन के ही बीत क्षेत्र में सिंचाई योजना के लिए 42 करोड रुपए की भी स्वीकृत हुई है।जिसका श्रेय लेने की होड़ स्थानीय नेताओं में मची है। लेकिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश का सतत सहयोग करने के लिए कोई भी नेता आभार व्यक्त करने को तैयार नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को पिछले दो सालों में लगभग 24000 करोड रुपए से ज्यादा का सहयोग विभिन्न प्रकार के परियोजनाओं और अन्य तरीके से प्राप्त हुआ है।पिछले दो सालों में हिमाचल प्रदेश को समग्र शिक्षा योजना के तहत 824 करोड़ और मनरेगा के तहत 1920 करोड रुपए की सहायता मिल चुकी है। इस वित्त वर्ष में हिमाचल प्रदेश के रेलवे के लिए लगभग 2750 करोड़ रुपए मिले हैं साथ ही पिछले दो वित्तीय वर्ष में भी औसतन ढाई हजार करोड रुपए हर वर्ष मिले हैं।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2700 करोड़ और 3000 करोड़ की मदद पहले ही हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा मिल गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के सहयोग से नाबार्ड, एडीबी वर्ल्ड बैंक से न जाने कितनी योजनाएं हिमाचल प्रदेश में चलाई जा रही हैं। लगभग 3000 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 50 साल के लिए बिना ब्याज के मिल चुका है। आपदा के समय जहां केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10000 से ज्यादा आवास दिए थे वहीं पिछली बार हिमाचल प्रदेश को 92300 आवास दिए गए थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र द्वारा इस वर्ष 11800 करोड़ के लगभग बजट का आवंटन केंद्रीय बजट में किया गया है।हिमाचल प्रदेश को टैक्स शेयर के रुप में मिलने वाली राशि हो यह अन्य प्रकार के अनुदान के तहत मिलने वाली राशियों में यदि यूपीए और एनडीए के 10-10 सालों का अंतर देखा जाए तो वह जमीन आसमान काअंतर है। केंद्र द्वारा हिमाचल को दिए गए टैक्स शेयर में यूपीए और एनडीए के 10 साल के कार्यकाल का अंतर 4 गुना से ज्यादा है और ग्रांट इन एड का अंतर 3 गुना से ज्यादा है। हर प्रकार से केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश का सहयोग कर रहा है। लेकिन सरकार स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.