/ Aug 31, 2026

केंद्र सरकार का बजट सिर्फ अमीरों के लिए…गरीबों के लिए कुछ भी नहीं कम्युनिस्ट पार्टियों ने केंद्र सरकार के बजट का किया विरोध

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– देश के वामपंथी दलों ने केंद्र सरकार के बजट का नकारते हुए इसे अमीरों का बजट बताया है। इसी के विरोध में आज वामपंथी दल माकपा और भाकपा ने संयुक्त रूप से मंडी शहर के सेरी मंच पर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए पारित किया गया है बजट
 वामपंथी नेता कुशाल भारद्वाज ने कहा कि बजट में शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण व शिक्षा के बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। राज्यों के वित्तीय अधिकारों पर हमला तेज किया गया है। देश के कॉरपोरेट घरानों को खुश करने के लिए बजट में न्यूनतम वेतन का कोई जिक्र नहीं किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला कल्याण व बाल विकास हेतु बजट आबंटन में कटौती की गई है। केंद्रीय बजट किसानों और मेहनतकश वर्ग पर बड़ा हमला है। इसमें किसानों के लिए न कोई एमएसपी है, न कोई ऋण माफी है। केंद्रीय बजट में उर्वरक सब्सिडी में कमी की गई है। गरीबी बढ़ने के साथ-साथ काम की अत्यधिक मांग बढ़ने के बावजूद मनरेगा में कोई वृद्धि नहीं की गई है। बजट में निजी क्षेत्र को आगे बढ़ाने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई लाने और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में देशी विदेशी पूंजीपतियों की घुसपैठ को आसान किया गया है।

किसानों, मजदूरों की बात करना भूली सरकार

कुशाल भारद्वाज ने कहा कि वामपंथी पार्टियों कि मांग है कि 200 बड़े अरबपतियों पर 4 प्रतिशत वेल्थ टैक्स लगाया जाए तथा कॉरपोरेट टैक्स भी बढ़ाया जाए, कृषि ऊपज के लिए एमएसपी का प्रावधान तथा ऋण माफी का प्रावधान किया जाए। मनरेगा आबंटन 50 प्रतिशत बढ़ाया जाए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए फंड आबंटन बढ़ाया जाए। पीडीएस के लिए सब्सिडी बढ़ाई जाए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला व बाल विकास के लिए बजट आबंटन में वृद्धि की जाए। शिक्षा पर 6 प्रतिशत व स्वास्थ्य बजट में 3 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी बजट के प्रस्तावों को ठुकराते हुए वामपंथी पार्टियां एक वैकल्पिक प्रस्ताव की घोषणा करती हैं।इस प्रदर्शन ऐडवोकेट देस राज शर्मा व सुरेश सरवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ललित ठाकुर, मेघ राज पालसरा, महेंद्र राणा, वीना वैद्य, जोगिंदर वालिया, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने भी हिस्सा लिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.