एक साल से बंद पड़ा है जोनल हास्पिटल मंडी का ऑक्सीजन प्लांट, कोरोना काल में केंद्र सरकार से मिली थी यह सौगात

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा पीएम केयर के तहत जोनल हास्पिटल मंडी को पीएसए यानी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी गई थी। लेकिन बीते करीब एक वर्ष से यह प्लांट पूरी तरह से बंद पड़ा है। काराण, इसकी सही समय पर सर्विस का न हो पाना। बता दें कि पीएम केयर के तहत लगे इस पीएसए प्लांट की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट की है। यह उच्च क्षमता वाला पीएसए प्लांट है जिससे पूरे हास्पिटल को पाइपलाइन के माध्यम से मरीज के बिस्तर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की जाती है। इसमें दो कम्प्रेशर लगे हुए हैं जो रोटेशन में काम करते हैं। इन दोनों की सर्विस होनी है जोकि बीते एक वर्ष से नहीं हो पाई है, जिस कारण यह प्लांट पूरी तरह से बंद पड़ा है और मात्र सफेद हाथी बनकर रह गया है।
जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा का कहना ये 
जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने बताया कि पीएसए प्लांट की सर्विस करवाने का विषय उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया गया था जहां से इसकी सर्विस के लिए 3 लाख 52 हजार का बजट भी मिल चुका है। करीब 5 महीने पहले यह धनराशि पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिकल विंग को ट्रांसफर कर दी गई है और वहां से इसका टेंडर भी हो चुका है, लेकिन जिस ठेकेदार को टेंडर मिला है वह इस कार्य को नहीं कर रहा है, जिस कारण यह प्लांट अभी तक सुचारू नहीं हो पाया है।उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों से संपर्क साधा गया है और उन्होंने जल्द ही इस कार्य को करवाने की हामी भी भरी है।

हर महीने 750 सिलेंडर खरीदकर मरीजों को देनी पड़ रही है ऑक्सीजन

डा. वर्मा ने बताया कि पीएसए प्लांट के बंद होने के कारण हर महीने बाजार से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर लाने पड़ रहे हैं। जहां हर महीने मात्र 40 से 50 सिलेंडर खरीदने पड़ते थे वहीं अब 750 सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं। इससे अस्पताल प्रबंधन को मासिक 2 लाख का अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। पीएसए प्लांट शुरू हो जाने से इस राशि की बचत होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.