केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला सेंटर आफ एक्सीलेंस के लिए चिन्हित…

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)- केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को सेंटर आफ एक्सीलेंस के लिए चिन्हित किया गया है। सेंटर आफ एक्सीलेंस के तहत सीयू को मिलने वाले प्रोजेक्ट के अंतर्गत करीब 8 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने की संभावना है। ट्राइबल विषय पर प्रस्तुत प्रेजेंटेशन के आधार पर सीयू एचपी को सेंटर आफ एक्सीलेंस के लिए चिन्हित किया गया है।
गौरतलब है कि सीयू एचपी को ए प्लस यूनिवर्सिटी के बाद इस संस्थान को रिसर्च यूनिवर्सिटी में कन्वर्ट करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके चलते संस्थान रिसर्च पर फोकस किया। संस्थान को लगातार प्रोजेक्ट मिल रहे हैं, पिछले दो साल में सीयू को करीब 8 करोड़ के प्रोजेक्ट मिले हैं।  सीयू के इंटरनेशनलाइजेशन की ओर भी संस्थान आगे बढ़ रहा है। रिसर्च में सीयू के पेटेंट बढ़ रहे हैं, अब तक टूरिज्म विषय में 8 पेटेंट सीयू के हो चुके हैं, जबकि अन्य विषयों में पेटेंट बढ़ रहे हैं।
ट्राइबल विषय पर प्रस्तुत प्रेजेंटेशन के आधार पर मिली जगह
केंद्रीय पंचायती राज और शिक्षा मंत्रालय ने मिलकर ट्राइबल और शिक्षा विषय पर देश भर की 16 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज से ट्राइबल एरिया में क्या नया किया जा सकता है के संबंध में प्रपोजल मांगी थी। जिसमें सीयू एचपी ने भी प्रपोजल भेजी थी। इन प्रपोजल की पहली स्क्रीनिंग के आधार पर 8 यूनिवर्सिटीज को चिन्हित किया गया था, जबकि दूसरी स्क्रीनिंग के आधार पर 4 यूनिवर्सिटीज सेंटर आफ एक्सीलेंस के लिए चिन्हित की गई हैं।
प्रोजेक्ट के तहत करीब 8 करोड़ ग्रांट मिलने की उम्मीद
देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज द्वारा भेजे गए प्रपोजल उपरांत दिल्ली में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीयू एचपी के वीसी प्रो. सत प्रकाश बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ट्राइबल एरिया में सीयू की ओर से किए जा रहे कार्यों का हवाला दिया। बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश के 2 जिला पूरी तरह से ट्राइबल हैं, जहां पर सीयू एचपी के विद्यार्थी, शोधार्थी और कुछ फेकल्टी मेंबर्स पहले से काम कर रहे हैं।
ट्राइबल एरिया में सीयू एचपी की ओर से किए जा रहे कार्यों में फायनांस की कमी से जो गैप रह गया था, जिसे अब सेंटर आफ एक्सीलेंस के तहत मिलने वाले प्रोजेक्ट के तहत पूरा होने की उम्मीद है, क्योंकि सेंटर आफ एक्सीलेंस चिन्हित होने पर सीयू को 7 से 8 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने की संभावना है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की प्रपोजल पंचायती राज व शिक्षा मंत्रालय को अच्छी लगी, जिस पर देशभर के 4 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को 25 अक्टूबर को प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया था, जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने भी अपनी प्रेजेंटेशन दी। जिसके आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को सेंटर आफ एक्सीलेंस के लिए चिन्हित कर लिया गया है। सेंटर आफ एक्सीलेंस चिन्हित होने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को करीब 8 करोड़ रुपये ग्रांट मिलने की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.