पहलगाम हमले पर केंद्र को घेरा,जगत सिंह नेगी बोले- सुरक्षा से बड़ी नहीं हो सकती राजनीति

Shimla,Sanju(TSN)—हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बावजूद प्रधानमंत्री ने हालात का जायजा लेने के बजाय बिहार में चुनावी रैली को तरजीह दी।उन्होंने कहा कि जब देश के नागरिक आतंकी हमलों का शिकार होते हैं,तब सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हालात को नियंत्रित करने की होती है।इस संवेदनशील समय में प्रधानमंत्री का चुनावी व्यस्तताओं को प्राथमिकता देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

नेगी ने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति पर भी सवाल उठाए।उनका कहना है कि बड़ी-बड़ी घोषणाओं और कड़ी चेतावनियों के बावजूद आतंकवाद पर कड़ा प्रहार नहीं हो सका है।उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना अस्थायी उपाय है,जबकि असली चुनौती आतंकियों का खात्मा करना है,जिसमें सरकार अब तक सफल नहीं हो पाई है।पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए एयर स्पेस बंद किए जाने पर भी नेगी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे न केवल भारतीय एयरलाइंस को आर्थिक नुकसान हो रहा है,बल्कि यात्रा खर्च और समय भी बढ़ रहा है।इसका सीधा असर देश की व्यापारिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.