शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- पूरे देश में जहां आज महाशिवरात्रि की धूम है, वहीं देश दुनिया मे आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। बढ़ती महंगाई के दौर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ऐलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, अपने ट्वीट में लिखा की ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। पहले शिमला में जहां घरेलू सिलेंडर 1005 रुपये में मिलता था वहीं अब उपभोक्ता को 905 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।महिलाओं ने बढ़ती महंगाई में केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया है।
महिलाओं ने किया पीएम मोदी के फैसले का स्वागत
केंद्र द्वारा घरेलू सिलेंडर में 100 रुपये की कटौती का स्वागत करते हुए शिमला की स्थानीय महिलाओं ने कहा कि यह बहुत राहत की बात है।इस बढ़ती महंगाई में जहां पहले एक हजार से अधिक रुपये का सिलेंडर आता था । वही अब इसमें पीएम मोदी ने महिलाओं को राहत दी है।महिलाओं ने कहा कि यह जो केंद्र द्वारा फैसला लिया गया है उससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।जिस प्रकार आवश्यक वस्तुओं के दाम दिन ब दिन बढ़ रहे है वहीं बढ़ती महंगाई में यह बहुत बड़ी राहत है।महिलाओं ने कहा कि इस 100 रुपये की कटौती से घर के बजट में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
