/ Jul 07, 2026

मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार गोकुल बुटेल ने अंगदान करने की ली शपथ

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को इनर व्हील क्लब शिमला की ओर से रक्तदान व अंगदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार गोकुल बुटेल ने अंगदान का शपथ पत्र भरकर लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बनने के बाद अंगदान करके कई लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती है। इसलिए काम के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। इस दौरान सोटो की टीम ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को अंगदान के बारे में जानकारी दी।
कानून और नियमों के दायरे में रहकर कर सकते हैं  अंगदान 
सोटो की आईईसी/ मीडिया कंसल्टेंट रामेश्वरी व प्रोग्राम असिस्टेंट ने बताया कि अंगदान एक महान कार्य है, जो हमें मृत्यु के बाद कई जिंदगियां बचाने का अवसर देता है। अंग शरीर का एक हिस्सा होते हैं जो शरीर में एक विशेष कार्य करते हैं, जैसे हृदय, फेफड़े, गुर्दे, यकृत, अग्नाशय एवं आंत इत्यादि। वे  रोगी जो अंग खराब हो जाने के कारण अंग  विफलता के अंतिम चरण में है, अंगदान उनके लिए उम्मीद की एक किरण है। दान किए गए अंगों को चिकित्सा प्रयोजनों के लिए, उन रोगियों में प्रत्यारोपित किया जाता है। अंगदान करने के बाद उत्तर के अंगों को सावधानी के साथ ऑपरेशन थिएटर में निकाला जाता है, जिससे शरीर में कोई विकृति ना आए।एक व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष हो वह स्वैच्छिक रूप से अपने करीबी रिश्तेदारों को देश के कानून और नियमों के दायरे में रहकर अंगदान कर सकता है और अंगदान करने की शपथ ले सकता है। अंगदान से संबंधित सही जानकारी वह भ्रम होने की वजह से अधिकतर लोग अंगदान करने से पीछे हट जाते हैं । इसीलिए अगर लोगों में पहले से अंगदान को लेकर पर्याप्त जानकारी होगी तभी ऐसे मौके जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।सोटो हिमाचल की ऑफिशल वेबसाइट www.sotto himachal.in के तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे बैठे अंगदान करने के लिए शपथ पत्र भर सकता है। वेबसाइट पर कर कोड स्कैन  कर रजिस्ट्रेशन की औपचारिकता पूरी करते हुए व्यक्ति अंगदान की इच्छा जाहिर कर सकता है। यह प्रक्रिया आधार लिंक होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.