Shimla, 28 January-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में हिमाचल प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
