धर्मशाला: राहुल चावला ( TSN)-विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में जो ईडी की रेड हुई है वो आयुष्मान कार्ड के मामले में हुई है.प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद इस मामले की जांच चाहते थे,जब जांच हो रही है तो इसका ठीकरा भाजपा पर क्यों फोड़ रहे हैं । सुधीर शर्मा ने कहा की जैसी करनी वैसी भरनी.
विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर मां चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे । उसके बाद सुधीर शर्मा ने जदरांगल में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटने के बाद एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत लगाया। इसके साथ ही उन्होंने पौधे वितरित किए।धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैम्पस के निर्माण को लेकर सुधीर शर्मा ने कहा है कि उनके साथ संघर्ष समिति की मुलाकात हुई है और इस मामले में वह राज्यपाल के साथ मिलेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के उपचुनावों से पहले घोषणा की थी की जल्द ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी का पैसा जमा करवा दिया जाएगा,लेकिन आज तक पैसा जमा नही हुआ है और धर्मशाला की जनता को उसका हक मिलना चाहिए.वहीं सुधीर शर्मा ने कहा की धर्मशाला के सभी रुके हुए काम पूरे करवाए जाएंगे लेकिन हो सकता है की उन कामों को करवाने में थोड़ी देरी हो जाए.
