कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तोष में आधी रात के समय हुई भारी बारिश के चलते तो नाले में बादल फट गया। वहीं बादल फटने के कारण दो दुकान बह गई। जबकि चार अस्थाई रूप से बनाए गए शेड भी इसकी चपेट में आ गए। हालांकि इससे कोई जाने नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन नाले के साथ लगते घरों और होटल में मलबा घुस गया है।वहीं नाले के साथ लगते घर वाले घरों को छोड़कर लोग सुरक्षित जगह निकल गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आधी रात के समय अचानक नाले में बादल फट गया। बादल फटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। ऐसे में नाले में आए मलबे के कारण एक श*राब की दुकान सहित एक अन्य दुकान तथा चार अस्थाई रूप से बनाए गए शेड पूरी तरह से बह गए। जबकि नाले के साथ लगते घरों और होटल में मलबा घुस गया है। नाले में बादल फटने की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम भी मौके की और रवाना हो गई है और अब नुकसान के कारणों की रिपोर्ट भी प्रशासन के द्वारा तैयार की जाएगी। डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके की ओर रवाना कर दिया गया हैं। प्रभावित लोगों की प्रशासन के द्वारा मदद की जाएगी। इसके अलावा अगर किसी घर को खतरा होगा तो प्रभावित परिवार के रहने की व्यवस्था भी प्रशासन के द्वारा की जाएगी।
