/ Sep 01, 2026

ब्यास नदी के बीच रात भर फंसा रहा युवक..सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को किया सूचित

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-एक युवक रात के अंधेरे में मंडी शहर में ब्यास और सुकेती नदियों के संगम स्थल पर स्थित एक बड़ी सी चट्टान पर चला गया। युवक के यहां जाने के कुछ देर बाद ही दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया और इस कारण यह युवक रातभर इसी चट्टान पर फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों ने इस युवक को चट्टान पर देखा तो इसकी जानकारी सीटी पुलिस चौकी मंडी को दी। पुलिस टीम ने रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक का नाम अमन पुत्र परमजीत है जोकि मूलतः चंडीगढ़ का रहने वाला है।
युवक ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के पास यहां पर कामकाज के सिलसिले में पिछले कुछ समय से रह रहा है। सीटी पुलिस चौकी मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक ने अभी तक उसका प्रॉपर एड्रेस नहीं बताया है। इसकी जांच की जा रही है और उसके बाद परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह युवक ऐसे ही रातभर शहर में घुमता रहता था और जहां ठीक लगे रात को रूक जाता था। पुलिस सभी चीजों को वेरिफाई कर रही है।
प्रशासन की चेतावनी को न लें हल्के में, नदी नालों से रहें दूर
विदित ही है कि इन दिनों बरसात का मौसम चला हुआ है और इस दौरान कब नदी नालों का जलस्तर बढ़ जाए इसका किसी को पता नहीं होता। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी भी जारी की जा रही है कि नदी नालों से दूर रहें। बावजूद इसके कुछ लोग इन चेतावनियों को अनसुना करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

बाहरी व्यक्ति को अपने पास रखने से पहले करवाएं वेरिफिकेशन

सीटी पुलिस चौकी मंडी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यदि आपके पास कोई दूसरे राज्य का व्यक्ति रह रहा है तो उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं और ऐसे ही किसी व्यक्ति को अपने पास पनाह न दें। वेरिफिकेशन करवाने से पुलिस के पास संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है जिससे किसी भी स्थिति में उसके घरवालों या परिजनों को सम्पर्क कर सकते हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.