Shimla,20 July-हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश कहर बनकर टूट रही है। पिछले कुछ हफ्तों से जारी मूसलाधार बारिश ने राज्य में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक राज्य में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और अनुमानित 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है कि 20 जुलाई की शाम से 24 जुलाई तक प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।21 और 22 जुलाई को शिमला,सोलन,सिरमौर,मंडी और कांगड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।वहीं,ऊना,बिलासपुर,हमीरपुर और चंबा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
