CM सुक्खू बोले…15 साल पहले धूमल के सपने को भी पूरा नहीं कर पाई पूर्व भाजपा सरकार

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर में करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास किए । कुछ घण्टों के लिए हमीरपुर पहुँचे मुख्यमंत्री ने पक्का भरो बाईपास चौक  के पास 55 करोड रुपए की लागत से बनने वाले मॉडर्न बस स्टैंड का शिलान्यास करने के अलावा लोक निर्माण विभाग और पशु पालन विभाग की आवासीय कालोनियों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री वन स्टाॅप सेंटर भवन रकड़ियाल, जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन, गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साइंस ब्लाॅक, विजिलेंस के थाना भवन, आईटीआई हमीरपुर के अतिरिक्त भवन और उठाऊ पेयजल योजना जट्टां घिरथां का लोकार्पण भी करेंगे तथा अवाहदेवी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
बागी विधायक दबाव में ना रहे..खुले मन से अपनी इच्छा करें जाहिर 
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बागी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जिन 6 विधायकों को उनकी सदस्यता से निष्कासित किया गया है, वह लोग तीन अन्य लोगों के साथ पिछले 7 दिनों से जेल जैसे हालात में बंद बैठे हुए हैं. पंचकूला से आगे वह लोग आ नहीं पा रहे हैं,अगर यह लोग हमें वहां से लेकर आने के लिए अनुरोध करते हैं तो हम उन्हें वहां से भी निकाल कर ले आएंगे, वह लोग दबाव में ना रहे और खुले मन से अपनी इच्छा जाहिर करें ।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजनीति में पद की लालसा इतनी ज्यादा नहीं रखनी चाहिए पद तो आते जाते रहते हैं जो व्यक्ति इंसानियत ईमानदारी और नैतिकता को जिंदा रखना है,  वही इतिहास बनाता है ।उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद राजनीति में लंबा संघर्ष किया है 20 साल पहले विधायक बन गए थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें पोर्टफोलियो देने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने कभी भी इसकी लालसा नहीं थी। उन्होंने कहा कि कुर्सी किसी एक कि नहीं होती है, यह कुर्सी उनकी भी नहीं है.  कुर्सी जनता की देन होती है और इसके लिए हर 5 साल बाद परीक्षा देनी पड़ती है.  पिछले 14 महीना में उनकी सरकार के कामकाज का जनता आकलन कर सकती है.आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की गई है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पार्टी को कमजोर करते हैं और जो लोग अपने आप को पद पाने के लिए बेच देते हैं. ऐसे लोगों को आने वाला लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी. भ्रष्ट राजनीति को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प उनकी सरकार ने लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग धन बल से खरीदे जा सकते हैं, लेकिन नैतिकता को कोई नहीं खरीद सकता है उनकी सरकार 5 साल तक चलेगी ।
55 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडर्न बस स्टैंड 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर शहर में 15 साल पहले मॉडर्न बस स्टैंड बनाने का एक सपना देखा था, लेकिन बड़े दुख की बात है कि पूरा भाजपा सरकार उनके इस सपने को पूरा नहीं कर सकी.  आज यहां 55 करोड़ की लागत से मॉडर्न बस स्टैंड बनाने का शीलान्यास कर इसका टेंडर कर दिया गया है. अब इस अपने को पूरा किया जाएगा हमीरपुर में जिन सड़कों को डबल लेन किया जा सकता है, उन पर काम शुरू किया गया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि सुजानपुर और बड़सर के विधायकों को जो भी उन्होंने विकास के काम और योजनाएं मांगी उन्हें मंजूर कर कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.