/ Aug 31, 2026

सीएम बोलते रहे और कुर्सियां खाली…सराजियों को नहीं रिझा पाए सीएम सुक्खू

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-  पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के लोगों ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के संबोधन में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। जब सीएम का संबोधन शुरू हुआ तो उससे पहले ही अधिकतर पंडाल खाली हो चुका था। जैसे ही सीएम ने अपना संबोधन शुरू किया तो लोग उठकर अपने घरों की तरफ जाने लग गए। हालांकि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने लोगों को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वे लोगों को रोक नहीं पाए।
 बता दें कि मंगलवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली नेचर पार्क में एक जनसभा को संबोधित करने यहां आए हुए थे। इससे पहले उन्होंने क्षेत्र के लोगों को 53.89 करोड़ की लागत से बने नेचर पार्क की सौगात भी दी। सराज कांग्रेस के नेताओं के भाषण के बाद पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और उसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का संबोधन हुआ। शाम करीब 4 बजे सीएम ने बोलना शुरू किया लेकिन तब तक बहुत से लोग जा चुके था। करीब 25 मिनट के संबोधन की समाप्ति तक अधिकतर पंडाल खाली हो चुका था। हालांकि मौजूदा लोगों ने सीएम के संबोधन को सुना भी और जमकर तालियां भी बजाई। लोगों के जाने की एक वजह ठंड भी रही, क्योंकि सीएम के संबोधन तक जनसभा स्थल से धूप जा चुकी थी और लोगों ने ठंड में अपने घरों की तरफ जाना ही उचित समझा। सीएम सुक्खू ने भी वापिस शिमला जाना था, ऐसे में दिन ढलने के बाद उनका हैलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाता। इसलिए सीएम भी संबोधन के तुरंत बाद जनसभा स्थल से रवाना हो गए। आयोजकों की तरफ से पंडाल में 1300 कुर्सियां लगाई गई थी जबकि इसके अलावा वहां सीढ़ीयों पर भी लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया था। शुरूआत में करीब 2500 लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे लेकिन बाद में इनकी संख्या आधी ही रह गई थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.